अक्टूबर से बदल जाएगा उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों का समय
अब यह रहेगा समय
देहरादून : उत्तराखंड में स्कूल छात्रों के लिए ख़ुशख़बरी है। यहां शिक्षा विभाग ने स्कूलों के संचालन के समय में बदलाव को लेकर दिशा निर्देश जारी किए हैं। जिसके मुताबिक आगामी 1 अक्टूबर से प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों के संचालन का समय बदल जाएगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!शिक्षा निदेशक प्रारंभिक शिक्षा वंदना गर्ब्याल की ओर से इस संबंध में निर्देश जारी किये गए हैं। उत्तराखंड में एक अक्टूबर से सभी सरकारी प्राथमिक विद्यालयों के खुलने का समय बदल जाएगा। सभी स्कूल सुबह 9.15 बजे से खुलेंगे। जारी आदेश के अनुसार सरकारी स्कूलों में एक अक्टूबर से सुबह जल्दी स्कूल पहुंचने के बजाय अब छात्रों को सुबह 9:30 बजे स्कूल पहुंचना होगा और दोपहर 3.30 बजे तक छुट्टी कर दी जाएगी। समय में यह बदलाव मौसम को ध्यान में रखते हुए किया गया है। शीतकालीन समय सारिणी के मुताबिक अगले छह महीनों के लिए स्कूलों का टाइम बदलने के आदेश जारी कर दिए गए है।
बता दें कि अभी विद्यालयों का संचालन ग्रीष्मकालीन समयसारिणी के हिसाब से हो रहा है। जिसके तहत स्कूलों के खुलने का समय प्रात: आठ बजे और बंद होने का समय एक बजे निर्धारित है। 30 सितंबर तक प्रदेश के सभी सरकारी स्कूल वर्तमान के हिसाब से ही चलेंगे। 1 अक्टूबर से समय बदल जाएगा।
सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को लिखे गए पत्र में यह साफ किया गया है कि ग्रीष्मकाल में 1 अप्रैल से 30 सितम्बर तक विद्यालयों का संचालन सुबह 8 बजे से लेकर दिन के 1 बजे तक हो रहा था। अब सर्दियों में 1 अक्टूबर से 31 मार्च तक सभी स्कूलों का संचालन सुबह 9:30 बजे से दिन के 3:30 बजे तक किया जाएगा।
