Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अल्मोड़ा बस हादसे में माता पिता को खो चुकी मासूम बच्ची की जिम्मेदारी लेगी सरकार, सीएम धामी ने लिखी भावुक पोस्ट





अल्मोड़ा बस हादसा :
अल्मोड़ा के मरचूला बस हादसे में घायल 4 साल की मासूम शिवानी ने अपने माता पिता को खो दिया है। वो इस समय अस्पताल में भर्ती है और बार-बार अपने माता पिता को याद कर रही है। मासूम के बिलखने की आवाज हॉस्पिटल कर्मियों व अन्य लोगों को भावुक कर रही है। मासूम शिवानी की हालत को देखते हुए धामी सरकार ने उसकी देखभाल की जिम्मेदारी उठाने का फैसला लिया है। 

मुख्यमंत्री धामी ने एक भावुक पोस्ट लिखकर कहा कि कल अल्मोड़ा के मार्चुला में हुए बस हादसे से हम सभी के हृदय को गहरा आघात पहुंचा है। इस कठिन समाया में हमारी सरकार ने दुर्घटना में अपने माता-पिता को खोने वाली शिवानी बिटिया की देखभाल और शिक्षा की जिम्मेदारी उठाने का संकल्प लिया है, ताकि वह जीवन में आगे बढ़कर स्वयं और माता-पिता के सपनों को साकार कर सके।

सीएम ने कहा कि इस दु:खद घटना में जिन्होंने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। एक मुख्यसेवक और परिवार के सदस्य के रूप में, मैं इस पीड़ा को समझता हूं। हमारा कर्तव्य है कि ऐसे विपरीत समय में एकजुट होकर प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करें और उनके जीवन को पुनः स्थिरता देने में अपना योगदान दें।

अस्पताल में भर्ती 4 साल की शिवानी की देखरेख के लिए उकसा नाना हरिकृष्ण नेगी और नानी सुशीला देवी अस्पताल पहुंच गए हैं। दोनों बेटी दामाद का गम सीने में छुपाए अपनी नवासी की तीमारदारी में लगे हैं। शिवानी के नाना ने बताया कि मेरी बेटी दामाद रामनगर के ईदगाह रोड पर रहते थे और दामाद मनोज रावत उद्यान विभाग के अंतर्गत फल संरक्षण में ट्रेनिंग सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत थे। सभी लोग दिवाली का त्यौहार मनाने अपने गांव गए हुए थे। त्यौहार के बाद वे लोग रामनगर लौट रहे थे और ये हादसा हो गया। खबर सुनकर हमपर तो जैसे पहाड़ टूट गया हो।