Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
ROAD ACCIDENT : सोमवार को अल्मोड़ा में भिकियासैंण-देघाट सड़क पर चौनिया बैंड के पास एक कार के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से एक बड़ा हादसा हो गया। हादसे में डॉक्टर दम्पति और उनकी आठ साल की बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 साल का बेटा घायल हो गया। रुड़की सीएचसी में तैनात डॉक्टर, पत्नी और बच्चों को लेकर देघाट जा रहे थे।
जानकारी के मुताबिक सोमवार को रुड़की में निजी क्लीनिक संचालित करने वाले डॉ. मुनेंद्र सिंह पुत्र ईश्वर सिंह अपनी पत्नी शशि, बेटी अदिति और बेटे के साथ घर से देघाट के लिए रवाना हुए थे। दोपहर तीन बजे तक उनका परिजनों से संपर्क था, लेकिन इसके बाद अचानक संपर्क टूट गया। देर शाम तक संपर्क ना होने पर डॉक्टर की पत्नी के भाई ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने चारों की खोजबीन के काफी प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। मंगलवार सुबह जब डॉक्टर का घायल बेटा किसी तरह सड़क तक पहुंचा तो घटना का पता चला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों का खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
