अस्वस्थ राज्य आंदोलनकारी प्रताप शाही की मदद को आगे आए सरकार : धीरेंद्र प्रताप





नई दिल्ली :
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी 
और उत्तराखंड क्रांति दल के उपाध्यक्ष पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ हैं। अस्वस्थता के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनकी अस्वस्थता और आर्थिक स्थिति सही न होने से उनके परिजन और साथी राज्य आंदोलनकारी चिंतित हैं। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी, कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री धीरेंद्र प्रताप ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उत्तराखंड राज्य आंदोलन के शीर्ष नेता और उत्तराखंड क्रांति दल के उपाध्यक्ष प्रताप शाही की तत्काल आर्थिक सहायता किए जाने की मांग की है।

धीरेंद्र प्रताप ने कहा है कि प्रताप शाही ने राज्य निर्माण आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लिया जेले काटी, आंदोलन किया, सत्याग्रह किया ,गिरफ्तार हुए ,कितने ही धरने और अनशन किये और आज बुढ़ापे की अवस्था में उन्हें दिल्ली के महरौली स्थित टीवी अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।

धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि प्रताप शाही की दयनीय आर्थिक स्थिति है और उनका इलाज करने में मुश्किलें आ रही है । इसलिए राज्य सरकार को इस जानेमाने आंदोलनकारी की तत्काल आर्थिक सहायता करनी चाहिए । उन्होंने इस बात पर दुख जताया है कि कई जगह आंदोलनकारी इलाज के लिए पैसे ना होने के कारण दम तोड़ रहे हैं और सरकार तमाशा देख रही है

उन्होंने सरकार द्वारा राज्य आंदोलनकारियों को दी जा रही 5-7000 की पेंशन को बहुत कम बताया और कहा कि यह पेंशन कम से कम 15 से 20000 होनी चाहिए ।