उत्तराखंड में आप का कांग्रेस को समर्थन





देहरादून :
इंडिया गठबंधन के सहयोगी दल आम आदमी पाटी ने उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों का समर्थन करने की घोषणा की है। बुधवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर एवं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने संयुक्त प्रेसवार्ता  कर यह बात कही। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

एसएस कलेर ने कहा कि आम आदमी पार्टी के आने से कांग्रेस का मनोबल बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की तानाशाही खत्म करने और लोकतंत्र बचाने के लिए  विपक्षी दलों ने इंडिया गठबंधन बनाया है। आम आदमी पार्टी का हरिद्वार, नैनीताल और उधम सिंह नगर में बड़ा जनाधार है ऐसे में सामूहिक चुनाव लड़ने से लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को इसका लाभ मिलेगा और पांचों सीटों पर हमारे पक्ष में सकारात्मक परिणाम आएंगे। 

करन माहरा ने आरोप लगाया की केंद्र की भाजपा सरकार विपक्षी नेताओं पर ईडी और सीबीआई के माध्यम से कार्रवाई कर रही है। मोदी बताएं कि पूर्व में जिन नेताओं पर ईडी व सीबीआई का छापा मारा गया, उनके खिलाफ क्या कार्रवाई हुई। 

आप प्रदेश अध्यक्ष कलेर ने कहा कि आम आदमी पार्टी बूथ लेवल से चुनाव में जुटी है और जिला स्तर पर समन्वय समिति बनाकर कांग्रेस प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार व सभाओं में आप कार्यकर्ता पूरी तरह से भागीदारी करेंगे।