उत्तरकाशी : टिहरी उत्तरकाशी जन विकास परिषद (पंजी) दिल्ली ने धराली आपदा के पीड़ित परिवारों को दिया आर्थिक सहयोग





उत्तरकाशी :
टिहरी उत्तरकाशी जन विकास परिषद (पंजी) दिल्ली का एक जन प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को उत्तरकाशी के धराली गांव पहुंचकर आपदा पीड़ित परिवारों  को कुछ जरुरी सामान और आर्थिक सहायता प्रदान की। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

परिषद के संगठन सचिव नरेंद्र  गुसाईं ने बताया कि उत्तरकाशी पहुंचकर हमने आपदा प्रबंधन कार्यालय से लापता एवं मृत व्यक्तियों की सूचि ली। उसके बाद दुर्गम रास्तों से होते हुए धराली गांव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय पहुंचे।

राजकीय प्राथमिक विद्यालय में 5 अगस्त 2025 को धराली में आई प्राकृतिक आपदा में मृत एवं लापता परिवार के परिजनों को 10-10 हजार रुपए की आर्थिक सहायता एवं छात्र-छत्राओं व अध्यापकों को गर्म ट्रैकसूट एवं चार्जेबल टॉर्च देकर छोटा सा सहयोग प्रदान किया। 

परिषद के प्रतिनिधि मंडल के तौर पर अध्यक्ष श्री सुरेशानंद बसलियाल जी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री परिपूर्णानंद गैरोला जी, महासचिव श्री निर्मल सिंह धनोला जी एवं संगठन सचिव श्री नरेंद्र गुसाँई जी धराली गांव पहुंचे थे। 

ग्राम प्रधान धराली एवं डी एम कार्यालय द्वारा प्राप्त धराली गांव के मृत एवं लापता व्यक्तियों की सूची 

आकाश पुत्र महावीर सिंह (मृत) 

मुकेश पवांर पुत्र महेंद्र सिंह पवांर (लापता)

विजेता देवी पत्नी मुकेश सिंह (लापता) 

अनीक पुत्र मुकेश सिंह (लापता) 

शुभम नेगी पुत्र धर्मेंद्र सिंह नेगी (लापता) 

गौरव पुत्र चरण सिंह (लापता) 

सुमित नेगी (लापता)




You missed