उत्तराखंड : अग्निशमन सेवा इकाई के कर्मियों ने गैरसैंण क्षेत्र में विभिन्न फायर हाइड्रेंट का किया निरीक्षण





कर्णप्रयाग :
फायर सर्विस यूनिट गैरसैंण द्वाराआज 28 अप्रैल सोमवार को गैरसैण क्षेत्र के अंतर्गत स्थापित महत्वपूर्ण फायर हाइड्रेंट का सघन निरीक्षण किया गया। फायर हाइड्रेंट आग बुझाने के अभियान में पानी के प्राथमिक स्रोत के रूप में कार्य करते हैं, जो कि आपात स्थिति के समय काफी महत्वपूर्ण होती है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

फायर सर्विस यूनिट कर्मियों द्वारा क्षेत्र में स्थापित विभिन्न स्थानों के फायर हाइड्रेंट की गहन जांच की गई। जांच के दौरान पानी के दबाव, लीकेज की स्थिति, वाल्व की कार्यप्रणाली तथा हाइड्रेंट के आसपास किसी भी प्रकार के अवरोध की उपस्थिति का मूल्यांकन किया गया।

बता दें कि आपात स्थिति में ये फायर हाइड्रेंट सुचारु रूप से काम करें इसके लिए गैरसैंण फायर सर्विस यूनिट द्वारा समय-समय पर इनका निरीक्षण और रखरखाव सुनिश्चित किया जाता है।