उत्तराखंड : अब सरकारी आदेशों, अधिसूचनाओं में हिंदू माह और विक्रम संवत का होगा उल्लेख, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिए आदेश




DEHRADUN :
भारतीय संस्कृति में विक्रम संवत, हिंदू माह और कृष्ण पक्ष व् शुक्ल पक्ष विशेष महत्त्व रखते है। प्रदेश की भावी पीढ़ी इससे परिचित हो इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में जारी होने वाली सरकारी अधिसूचनाओं, गजट नोटिफिकेशनों, उद्घाटन पट्टिकाओं एवं शिलान्यास शिलाओं में तिथि और वर्ष के साथ-साथ विक्रम संवत व हिन्दू माह का उल्लेख सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुख्यमंत्री धामी ने मुख्य सचिव को निर्देशित किया है कि वह सामान्य प्रशासन विभाग को इस संबंध में आवश्यक आदेश तत्काल जारी करें। ताकि भविष्य में जारी होने वाली सभी अधिसूचनाओं, शिलान्यास शिलाओं, उद्घाटन पट्टिकाओ में इन पारंपरिक समय-गणना मानकों का समावेश किया जा सके। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि विक्रम संवत भारतीय संस्कृति और परंपरा का अभिन्न अंग है, जो हमारी सनातन पहचान और गौरवशाली इतिहास को दर्शाता है। इस पहल से सांस्कृतिक मूल्यों को संजोने और नई पीढ़ी को अपनी समृद्ध विरासत से जोड़ने में सहायता मिलेगी।