अल्मोड़ा : जिला पंचायत सभागार में शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हेमा गैड़ा की अध्यक्षता में जिला पंचायत की एक महत्वपूर्ण और निर्णायक बैठक संपन्न हुई। बैठक में उपाध्यक्ष श्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से सदन के पटल पर रखा। इस दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं की वर्तमान प्रगति की समीक्षा की गई और उन्हें समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए गए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बैठक की मुख्य उपलब्धियां
- भारी-भरकम बजट को मंजूरी : आगामी वित्त वर्ष 2026-27 के लिए ₹74 करोड़ के अनुमानित बजट को सदन ने सर्वसम्मति से अपनी स्वीकृति दे दी है।
- आय के स्रोतों पर मंथन : पंचायत की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए परिसंपत्तियों के सुदृढ़ीकरण, तारबाड़ और उन्हें लीज पर देने जैसे अहम प्रस्तावों पर सहमति बनी।
- बुनियादी ढांचे पर फोकस : ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, शुद्ध पेयजल, स्वच्छता, शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई।
सुरेंद्र सिंह नेगी, उपाध्यक्ष, जिला पंचायत अल्मोड़ा ने कहा कि हमारा मुख्य संकल्प विकास की धारा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना है। जनपद के समग्र विकास के लिए पूरी टीम एकजुट होकर काम कर रही है।
इस अवसर पर जागेश्वर विधायक श्री मोहन सिंह मेहरा, मुख्य विकास अधिकारी श्री रामजी शरण शर्मा, अपर मुख्य अधिकारी श्री राजेश कुमार सहित सभी सम्मानित सदस्यगण उपस्थित रहे।
