उत्तराखंड : आवास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने कोचिंग सेंटरों पर अभियान चलाने के दिए निर्देश मानकों पर खरा न उतरने पर होगी सख्त कार्यवाही





देहरादून :
दिल्ली की कोचिंग सेंटर की घटना से संज्ञान लेते हुए प्रदेश के आवास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने उत्तराखंड में कोचिंग सेंटरों के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं। मंत्री अग्रवाल ने अपर सचिव आवास अतर सिंह और एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी से दूरभाष पर बात कर उन्हें इसके निर्देश दिए हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

डॉ अग्रवाल ने कहा कि दिल्ली के एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने की घटना के बाद तीन छात्र जिनमें दो लड़कियां और एक लड़का निकलने में असफल रहे, जिसके चलते उनकी मौत हो गई। ऐसी घटना उत्तराखंड में ना हो इसके लिए कोचिंग सेंटरों पर अभियान चलाएं।

 उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश के कोचिंग सेंटरों के मानकों पर खरा न उतरने पर तत्काल कार्रवाई करें। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि बेसमेंट में सुरक्षा उपाय और आपदा के समय निकासी जैसे अन्य आवश्यक कार्य न होने पर कोचिंग सेंटर के खिलाफ कार्रवाई की जाए।