उत्तराखंड : कर्णप्रयाग के उमट्टा में भूस्खलन से घर में घुसा मलबा बद्रीनाथ राष्ट्रिय राजमार्ग हुआ बंद





कर्णप्रयाग :
उत्तराखंड में बारिस कहर बनकर बरस रही है। चमोली जिले के कर्णप्रयाग में फिर से भूस्खलन होने से मलबा एक मकान में घुस गया। मकान में रहने वाले लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। भूस्खलन होने से बद्रीनाथ राष्ट्रिय राजमार्ग बाधित हो गया है और लोगो में दहशत है। मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, नैनीताल और चंपावत में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार, कर्णप्रयाग से कुछ दूरी पर उमट्टा के पास पहाड़ी से फिर भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन होने से भारी तबाही हुई है। भूस्खलन होने से हाईवे किनारे घर में मलबा घुस गया है। घर में रह रहे लोगों को मुश्किल से बाहर निकालकर दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है। वहीं राष्ट्रिय राजमार्ग बाधित होने से जाम की स्थिति बन गई है। यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 

बता दें कि  रविवार को भी इसी क्षेत्र में भारी मात्रा में मलबा और एक विशाल बोल्डर हाईवे पर गिरने से यातायात बाधित हो गया था। गौचर तलधारी के समीप मलबा गिरने से बदरीनाथ मार्ग पहले ही बंद था और अब उमटा के पास की घटना ने हालात और बिगाड़ दिए हैं।

प्रशासन का कहना है कि मार्ग से मलबे को हटाया जा रहा है, जल्द ही यातायात के लिए मार्ग खुल जाएगा। 

मौसम विज्ञान विभाग ने देहरादून, टिहरी, नैनीताल और चंपावत और चमोली में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञानी रोहित थपलियाल के मुताबिक अगले पांच दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा। कुछ पर्वतीय हिस्सों में तीव्र बौछार की भी स्थिति देखने को मिल सकती है।