कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष खंडूड़ी





DEHRADUN :
एक और जहां कांग्रेस लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों का चयन कर रही है उससे पूर्व ही उसे एक के बाद एक बड़े झड़के लग रहे हैं। वर्ष 2019 में गढ़वाल संसदीय सीट से प्रत्यासी रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष खंडूड़ी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है, इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया से दी है। 
उन्होंने बताया कि मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से त्यागपत्र दे रहा हूं। मेरा यह निर्णय बिना किसी व्यक्तिगत हित अथवा अपेक्षा से लिया गया है।उनका त्यागपत्र कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। मनीष खंडूड़ी पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता मेजर जनरल (सेनि) भुवन चंद्र खंडूड़ी के पुत्र हैं। वहीं  उनकी बहन ऋतु खंडूड़ी धामी सरकार में स्पीकर हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन प्रशासन मथुरा दत्त जोशी ने बताया कि मनीष खंडूड़ी के त्यागपत्र की सूचना उन्हें सोशल मीडिया से ही मिली है, उनसे सम्पर्क करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन मोबाइल बंद होने से बात नहीं हो पा रही है।




बता दें कि मनीष खंडूड़ी ने 2019 लोकसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस के जरिए अपना राजनैतिक करियर शुरू किया था। राहुल गांधी ने देहरादून में आयोजित जनसभा में उन्हें सदस्यता दिलाई थी, इसके बाद पार्टी ने उन्हें पौड़ी लोकसभा चुनाव लड़ाया था। हालांकि इसमें उन्हें भाजपा के तीरथ सिंह रावत से तीन लाख के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद वे  वे विगत 5 सालों से लगातार पौड़ी लोकसभा में अपनी मौजूदगी दर्ज कराते आ रहे हैं। जिसके चलते इस बार भी पार्टी पैनल में उनके नाम होने की प्रबल संभावना थी, लेकिन इससे पहले ही उन्होंने अचानक पार्टी की प्राथमिक सदस्य से इस्तीफा देकर कांग्रेस को झटका दे दिया है।


लोकसभा चुनाव से पहले मनीष खंडूड़ी के कांग्रेस पार्टी छोड़ने के बाद अब तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही है। मनीष खंडूड़ी के बीजेपी ज्वाइन करने के कयास भी लगाए जा रहे हैं। वहीं मनीष खंडूड़ी के इस्तीफे के बाद प्रदेश में सियासी पारा और चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।