उत्तराखंड : कांग्रेस को लगा बड़ा झटका प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने दिया इस्तीफा थामा भाजपा का हाथ

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


देहरादून : प्रदेश में कांग्रेस को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। उनके वरिष्ठ नेता प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने पार्टी से इस्तीफा देकर एक और बड़ा झटका दिया है। जोशी जी निगम, नगर पालिका व नगर पंचायतों के उम्मीदवारों के टिकट बंटवारे को लेकर पार्टी से नाराज चल रहे थे। 

इस्तीफा देने के तुरंत बाद उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। यही नहीं जल्द ही कांग्रेस पार्टी के कई प्रदेश स्तरीय वरिष्ठ नेता अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

विदित हो कि मथुरा दत्त जोशी पिथौरागढ़ नगर निगम में पत्नी को महापौर का टिकट न मिलने से खासे नाराज थे। यही नहीं उन्होंने इसके लिए पार्टी पर दवाब बनाने की भी कोशिश की लेकिन पार्टी ने उनकी एक न सुनी, तभी से उनके सुर बगावती हो गए और उन्होंने पार्टी को 3 दिन का अल्टीमेटम तक दे दिया था। निकाय चुनाव में टिकट कटने से कांग्रेस में कलह थम नहीं रहा हैं। डैमेज कंट्रोल करने के लिए  प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा नाराज पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से बात कर उन्हें मनाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उनकी सारी कोशिशें नाकाम साबित हो रही हैं। जिलों में टिकट आवंटन को लेकर विरोध के स्वर लगातार उठ रहे हैं।