उत्तराखंड कांग्रेस में खलबली कर्णप्रयाग विधानसभा के दिग्गज नेता
भाजपा में हो सकते हैं शामिल
कर्णप्रयाग : उत्तराखंड कांग्रेस में कुछ अच्छा नहीं चल रहा है। 2017 से ही विधानसभा चुनावों में लगातार हार के बाद से ही पार्टी में अंदरूनी कलह चरम पर है। अब तक कई बड़े नेता पाला बदल कर भाजपा में शामिल हो चुके हैं लेकिन कांग्रेस में अभी भी गुटबाजी ख़त्म होने का नाम नहीं ले रही है। अब कर्णप्रयाग विधानसभा में वर्षों से कांग्रेस सेवा में लगे वरिष्ठ नेताओं के भाजपा में शामिल होने का अंदेशा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बता दें कि जनपद चमोली की कर्णप्रयाग विधानसभा में नब्बे के दशक से ही भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस को हरा विजयी होती आ रही है। केवल 2012 में कांग्रेस यहां जीत दर्ज कर पाई थी। उस समय स्व० डॉ. अनसुया प्रसाद मैखुरी ने कांग्रेस के टिकट पर जीत दर्ज की थी। इतने वर्ष गुजर जाने के बाद भी कांग्रेस यहां अपना संगठन मजबूत नहीं कर पाई। हालात ये हो गए कि वर्षों से हाशिए पर चल रहे पुराने दिग्गज नेता पार्टी छोड़ने को मजबूर हैं और भाजपा की उनपर नज़र है। कहा ये जा रहा है कि शुक्रवार 23 सितंबर को ये सभी नेता देहरादून में भाजपा के हो जायेंगे।
चमोली भाजपा जिला महामंत्री समीर मिश्रा का कहना है कि प्रदेश में भाजपा लगातार जनहित के कार्य कर रही है। यही नहीं सरकार आपके द्वार जैसी सराहनीय पहल का जनता स्वागत कर रही है। इसी के चलते और भाजपा के अनुशासित संगठन को देखते हुए नेता इसमें अपना राजनितिक भविष्य देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा में सभी कार्यकर्ताओं को सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है अतः जो भी इसमें आना चाहता है उसका स्वागत, अभिनन्दन।
