Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
उत्तराखंड का एक और जवान देश के लिए हुआ बलिदान आज शाम देहरादून लाया जायेगा उनका पार्थिव शरीर




Another soldier martyred in J&K :
जम्मू कश्मीर में सेना के एक और जवान बलिदान हुए हैं। शुक्रवार को कुपवाड़ा जिले के तंगधार में पेट्रोलिंग के दौरान हवलदार सत्ये सिंह बिष्ट (42) पुत्र स्वर्गीय गोपाल सिंह बिष्ट बलिदान हो गए। वह मूल रूप से उत्तराखंड टिहरी गढ़वाल के ग्राम जुराना, चंद्रबदनी खास पट्टी के रहने वाले थे। वर्तमान में उनका परिवार देहरादून के अठुरवाला में रह रहा है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर सेना के अधिकारियों द्वारा हवलदार सत्ये सिंह  के कश्मीर में पेट्रोलिंग के दौरान बलिदान होने की सूचना उनके परिजनों को दी गई। उनके पार्थिव शरीर को आज शाम देहरादून एयरपोर्ट पर हेलिकॉप्टर से लाए जाने की सम्भावना हैं।

वे अपने पीछे पत्नी संगीता बिष्ट (42), पुत्री स्वाति बिष्ट, महक बिष्ट और पुत्र अयान बिष्ट को छोड़ कर गए हैं। उनके दो बहन और एक भाई हैं। अंतिम संस्कार कल ऋषिकेश में किया जाएगा।