MAA NANDA SHAKTI SAMMAN 2023 : राष्ट्रीय उत्तराखंड सभा के तत्वावधान में गत रविवार 19 मार्च 2023 को आईआरडीटी ऑडिटोरियम देहरादून में माँ नंदा शक्ति सम्मान समारोह 2023 का आयोजन राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रकाश खुल्वे की अध्यक्षता में किया गया।
समाज सेवा, स्वरोजगार, कला, साहित्य लेखन, संगीत, फ़िल्म अभिनय, खेल, ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण आदि विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त करने वाली 10 उत्तराखण्डी मूल की महिलाओ को माँ नंदा शक्ति सम्मान से सम्मानित किया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
सभा के महासचिव संदीप नेगी ने बताया कि सभा द्वारा देश के विभिन्न राज्यों में प्रतिवर्ष उत्तराखंडी मातृशक्ति को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया जाता है। इस बार किरण पुरोहित को समाज सेवा, स्वर्णिमा गुसाईं को शास्त्रीय संगीत, गीता उनियाल को फ़िल्म (अभिनय), पम्मी नवल को जागर गायन, सुमन गौड़ को चित्रकला, प्रतिभा थपलियाल को खेल (बॉडी बिल्डिंग), रेखा बिष्ट ग्राम सुधार (ग्राम प्रधान), रमा बिष्ट को स्वरोजगार, पुष्पा कांडपाल महिला सशक्तिकरण व स्वरोजगार प्रशिक्षण, सरस्वती कोहली को साहित्य व लेखन में उल्लेखनीय योगदान के लिए माँ नंदा शक्ति सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर संजीव नेगी, दलबीर पुंडीर, सरिता भंडारी, सुरिंद्र रावत, कुलदीप नेगी, राजीव कैंतुरा,अशोक नेगी, हीरा नाथ गोस्वामी, जागृति काला, आशा रावत, चेतना कंडारी, डॉ राजे राजे नेगी, उर्मिला मेहरा, सुरेंद्र बिष्ट, भानु प्रताप सिंह रावत, लोकेंद्र गोसाई, रंजीत रणस्वाल आदि शामिल हुए।

