राष्ट्रीय खेल

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राष्ट्रीय खेल : नई दिल्ली में आईओसी की बैठक के बाद यह घोषणा की गई कि वर्ष 2024 में 38 वें राष्ट्रीय खेल उत्तराखंड में आयोजित किए जाएंगे।इसके लिए भारतीय ओलंपिक संघ का ध्वज उत्तराखंड स्थापना दिवस के दिन 9 नवंबर को दिया जाएगा।

37वें राष्ट्रीय खेलों के समापन के दिन उत्तराखंड को अगले वर्ष होने वाले राष्ट्रीय खेलों के आयोजन की मेजवानी प्रदान की गई। भारतीय ओलंपिक संघ के संयुक्त सचिव ने इस मामले में शासन को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि सरकार राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन को लेकर प्रतिबद्ध है। कहा कि हम वर्ष 2016 से लगातार इसके लिए प्रयास कर रहे थे। 




38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी मिलने पर खेल मंत्री रेखा आर्या ने समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं
दी। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड सरकार एवं खेल विभाग मिलकर राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन हेतु प्रतिबद्ध है।


इस उपलब्धि के लिए उन्होंने शीर्ष नेतृत्व व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के अथक प्रयासों हेतु उनका धन्यवाद  किया।