UTTARAKHAND WEATHER : उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों की ऊंची चोटियों पर बर्फ पड़ने के कारण प्रदेश में ठंड बढ़ने लगी है। हालांकि मैदानी इलाकों में अच्छी धूप निकल रही है जिससे वहां मौसम गुलाबी बना हुआ है। लेकिन सुबह व शाम को न्यूनतम तापमान में गिरावट के चलते हल्की ठंड का अहसास होने लगा है।
उत्तराखंड में पहाड़ों की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के चलते मौसम ने करवट बदल दी है और ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। लोग गर्म कपड़े पहनने लगे हैं। वहीं मैदानी क्षेत्रों में अभी भी लगातार कड़ी धूप निकल रही है जिससे दिन के समय तापमान बढ़ रहा है। लेकिन सुबह शाम के तापमान में गिरावट देखी गई है जिससे हल्की ठंड का अहसास होने लगा है। प्रदेश में अभी एक सप्ताह तक  बारिश की कोई संभावना नहीं है। 
मैदानी क्षेत्रों में लोग सामान्य कपड़ों में ही नजर आ रहे है। रविवार को देहरादून समेत मैदानी क्षेत्रों में धूप खिली रही। वहीं पर्वतीय इलाकों में सुबह के समय कोहरा पड़ने लगा है। 
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार आने वाले दिनों में प्रदेश की अधिक ऊंचाई वाली चोटियों पर बर्फबारी हो सकती है। पर्वतीय क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहने की संभावना है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!