Mall of Dehradun

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

UTTARAKHAND BIGGEST MALL: देहरादून में शॉपिंग के शौकीनों के लिए एक अच्छी खबर है। पेसिफिक ग्रुप ने मोहकमपुर के पास हरिद्वार रोड पर उत्तराखंड के अबतक के सबसे बड़े मॉल “मॉल आफ देहरादून “ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर लोगों ने खरीदारी करने के साथ ही लोकगायिका प्रियंका मेहर के गीतों का भी आनंद लिया।  

पेसिफिक ग्रुप के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अभिषेक बंसल ने मॉल आफ देहरादून का उद्घाटन करते हुए कहा कि पेसिफिक ग्रुप का देहरादून में यह दूसरा मॉल है। 1,071,008 वर्ग फुट क्षेत्र में फैले इस मॉल से देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश, सहारनपुर व रुड़की के खरीदारों को फायदा होगा । उन्होंने कहा कि हमने वास्तुशिल्प के माध्यम से राज्य की जीवंत संस्कृति, स्वादिष्ट व्यंजन, पर्यटन के अवसरों व शांत वातावरण को उजागर किया है। यहां उत्तराखंड का स्थानीय भोजन को फूड कोर्ट में महत्वपूर्ण स्थान दिया है।




बताया कि देहरादून के माल में शीर्ष अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय रिटेल आउटलेट की एक प्रभावशाली शृंखला है, जिसमें पीवीआर का छह-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स भी शामिल हैं। लैकोस्टे, ओनित्सुका टाइगर, नायका लक्स, गेस व गैंट जैसे ब्रांड के अलावा वेस्टसाइड, क्रोमा सहित कई प्रमुख रिटेल के स्टोर खरीदारों को आकर्षिक करेंगे।

उद्घाटन के अवसर पर वहां उपस्थित लोग प्रियंका मेहर के गीतों पर खूब थिरके। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्राइड वाल का अनावरण रहा, जिसमें उत्तराखंड के पारंपरिक व्यंजनों, सांस्कृतिक प्रदर्शनों, परिदृश्यों, आधुनिक व ऐतिहासिक स्थलों का जश्न मनाने वाली एक थ्रीडी कला भी दिखाई गई।