गुमशुदा की तलाश

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड का रहने वाला एक सैनिक छुट्टी पर अपने गांव आया हुआ था और इसी दौरान उसके अचानक से लापता होने की सूचना है । परिजनों ने पुलिस में उसकी गुमशुदगी की तहरीर दी है। पिछले दस दिनों से उसका कोई अता पता नहीं चला है। इस बावत परिजनों और पुलिस ने उन्हें खोजने के लिए आम जनता से अपील की है।

जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के ग्राम सुमाडी भरदार निवासी प्रमोद जगवान गढ़वाल रायफल में बतौर सैनिक अपनी सेवाएं दे रहे थे और इन दिनों वह छुट्टी लेकर अपने गांव आए हुए थे । पर पिछले माह की 30 तारीख से वो अचानक से लापता हो गए हैं। परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की परंतु उनकी कोई खबर नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने पुलिस में उनके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। लेकिन काफी तलाश के बाद भी सिपाही प्रमोद का कुछ पता नहीं चल पा रहा है। 




पुलिस व परिजनों ने अब जनता से अपील की है कि वो सिपाही प्रमोद को खोजने में सहयोग करें। यदि किसी भी व्यक्ति को इस संबंध में कोई भी सूचना मिले तो कृपया सिपाही प्रमोद के भाई के नंबर 9627368216 पर सूचित करें।