उत्तराखंड : संसद अनिल बलूनी ने कर्णप्रयाग के कर्ण मंदिर परिसर में 100 फीट ऊँचे राष्ट्रीय ध्वज का किया लोकार्पण


कर्णप्रयाग : गढ़वाल लोकसभा के अंतर्गत जिला चमोली के कर्णप्रयाग में नगरपालिका परिषद के तत्वाधान में अलकनंदा और पिंडर नदी के पवित्र संगम पर स्थित दानवीर कर्ण मंदिर परिसर में शुक्रवार को 100 फीट ऊँचे राष्ट्रीय ध्वज का गढ़वाल सांसद और भाजपा राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी ने लोकार्पण किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस अवसर पर सांसद बलूनी ने कहा, देवभूमि व बीरभूमि उत्तराखंड की पावन धरती, जिसने देश को अनगिनत बीर सैनिक दिए हैं, उस वीरभूमि पर तिरंगे का यह भव्य स्वरूप प्रत्येक नागरिक के हृदय में गर्व की अनुभूति और राष्ट्रभक्ति की भावना को प्रबल करेगा।

उन्होंने कहा तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि हमारे बीर जवानों के त्याग, बलिदान और समर्पण का जीवंत प्रतीक है। कर्णप्रयाग में इसकी स्थापना से नगर की पहचान और अधिक गौरवशाली बनेगी तथा आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरणा मिलती रहेगी ।

उन्होंने कर्णप्रयाग में नवनिर्मित सेल्फी प्वाइंट का भी उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह पर्यटन संवर्धन, नगर सौंदर्यीकरण और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देगा। 

इस मौके पर जिलाध्यक्ष भाजपा श्री गजपाल बर्तवाल जी, उत्तराखण्ड सरकार में राज्यमंत्री श्री राम चंद्र गौड़ जी, श्री हरक सिंह नेगी जी, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजेंद्र भंडारी जी, प्रदेश मंत्री श्री सतीश लखेड़ा जी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री लक्ष्मण खत्री जी, जिला महामंत्री श्री अरुण मैठाणी जी, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री टीका प्रसाद मैखुरी जी, नगर मंडल अध्यक्ष श्री बृजेश बिष्ट जी, भाजपा की समस्त महिला मोर्चा, वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री सुभाष सती जी, श्री जगदीश सती जी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्री वीरेंद्र सिंह नेगी जी, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता श्री उमा शंकर ममगई जी, श्री जयकृत सिंह गुसाईं जी, पूर्व सभासद एवं नगर महामंत्री श्री चेतन मनोडी जी, श्री राकेश बरमोला जी, अधिशाषी अधिकारी समस्त कर्मचारी गण, नगरपालिका कर्णप्रयाग की समस्त कीर्तन मंडलियों एवं महिला मंगल दलों की गरिमामयी उपस्थिति रही।




You missed