उत्तराखंड : डाली लगोला जीवन बचाेला अभियान के तहत गंगोल गांव की महिलाओं ने वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


गोपेश्वर : चमोली जिले के गोपेश्वर मुख्यालय से कुछ दूरी पर गंगोल गांव में चरण पादुका गोथल समिति की सदस्य श्रीमती संगीता देवी ने अन्य महिलाओं के साथ  वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। 

सावन के मौसम में वर्षा की फुहारों से चारों तरफ प्रकृति हरियाली बिखेर रही है ऐसे में गंगोल गांव की महिलाओं ने चरण पादुका कोथल समिति का डाली लगोला जीवन बचाेला अभियान के तहत समिति की सदस्य श्रीमती संगीता देवी और उनकी टीम ने गीतों के माध्यम से वृहद पौधारोपण किया। 


इस अवसर पर समिति की सदस्य श्रीमती संगीता देवी, दीपा देवी,  मंजू देवी, अंजली देवी, प्रियंका देवी, पर्मिला देवी आदि ने वृक्षारोपण कार्यक्रम में सम्मिलित रही। इस मौके पर पर्यावरण प्रेमी सुधीर तिवारी ने गगोल गांव की महिलाओं एवं पौधे उपलब्ध कराने के लिए केदारनाथ वानप्रभा का आभार प्रकट किया और कहा जो पौधों हम लगा रहे हैं उनकी हमें छोटे बच्चों की तरह देखभाल एवं समय-समय पर गुड़ाई, खाद पानी देकर देखभाल करनी चाहिए तभी हमारा पौधरोपण कार्यक्रम सफल हो सकता है।