उत्तराखंड : निकाय चुनावों के मद्देनजर 23 जनवरी को प्रदेश में रहेगा सार्वजनिक अवकाश





नगर निकाय चुनाव 2025 :
उत्तराखंड में 23 जनवरी को निकाय चुनाव होने हैं। चुनाव में हर व्यक्ति अपने मत के अधिकार का प्रयोग कर सके, इसी को ध्यान में रखकर इस दिन प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने सोमवार को इसका आदेश जारी कर दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ज्ञातव्य हो कि बृहस्पतिवार 23 जनवरी को प्रदेश में निकाय चुनावों के अंतर्गत 11 नगर निगम, 46 नगर पंचायत औऱ 43 नगर पालिका के लिए मतदान होगा। चुनाव की मतगणना 25 जनवरी को होगी, लेकिन इस बार के चुनाव बैलट पेपर से होंगे जिससे चुनाव के रिजल्ट घोषित होने में देरी हो सकती है।

सचिव सामान्य प्रशासन विनोद कुमार सुमन के मुताबिक राज्यपाल के निर्देशों पर 23 जनवरी को जिन निकायों में मतदान होगा, उनके अंतर्गत आने वाले सभी राजकीय कार्यालय, शिक्षण संस्थानों, अर्द्ध निकायों, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत कर्मियों, कारीगरों, मजदूरों के लिए सवेतन सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस दिन निर्वाचन क्षेत्र में पड़ने वाले कोषागार व उपकोषागार भी बंद रहेंगे। इस दौरान निजी प्रतिष्ठानों के कर्मचारियों को भी सवेतन अवकाश मिलेगा।