उत्तराखंड निगम कर्मचारी





देहरादून :
प्रदेश के निगम कर्मचारियों के लिए होली से पहले मिली खुशखबरी। मंगलवार को सभी निगम, निकायों के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता चार प्रतिशत बढ़ाने का हुआ ऐलान। सचिव औद्योगिक विकास विभाग विनय शंकर पांडेय ने इस संबंध में आदेश जारी किए। इस निर्णय से करीब साढ़े तीन लाख निगम कर्मचारी को लाभ होगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जारी आदेश के अनुसार 13 जनवरी 2024 को राज्य कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं व शहरी स्थानीय निकायों में कर्मचारियों को एक जुलाई 2023 से चार प्रतिशत बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता अनुमन्य किया गया था। निगम निकाय कर्मचारी लंबे समय से इसका इंतजार कर रहे थे । मंगलवार को इस संबंध में आदेश जारी हो गया। इसके तहत निगम कर्मचारियों को एक जुलाई 2023 से 42 के बजाए 46 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाएगा।

आदेश में निगमों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपनी वित्तीय स्थितियों का आकलन करने के बाद महंगाई भत्ते पर कार्रवाई करें।