उत्तराखंड पुलिस में एडिशनल एस आई का नया रैंक होगा सृजित मुख्यमंत्री ने दिए आदेश

देहरादून:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस जवानों की वर्षों पुरानी ग्रेड पे की मांग का एक अच्छा समाधान निकाला है । पुलिस विभाग में कांस्टेबलों के 17500 पद हैं और हेड कांस्टेबल के 3440 पद हैं और एडिशनल एस आई का एक भी पद नहीं है। पुलिस जवानों को समय से प्रोन्नति देने के लिए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर हेड कांस्टेबल रैंक के 1750 नए पद सृजित करने तथा एडिशनल एस आई का नया रैंक सृजित करते हुए 1750 नए पद स्वीकृत करने के आदेश जारी किए गए हैं। इस आदेश के मुताबिक अब उनका ग्रेड पे 4200 होगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि इससे जवानों को प्रोन्नति के ज्यादा अवसर प्राप्त होंगे। 

उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने शासन के  निर्णय पर खुशी जताते हुए मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह निर्णय जवानों में नई ऊर्जा का संचार करेगा और इससे जवानों को प्रोन्नति के ज्यादा अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही विवेचना हेतु नए विवेचक उपलब्ध होने से विवेचना की गुणवत्ता में सुधार आएगा।