उत्तराखंड :  प्रदेश के कुछ स्थानों के नाम में हुआ बदलाव मियांवाला अब कहलायेगा रामजीवाला





देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल और उधमसिंह  नगर के कई स्थानों के नाम  बदलने की घोषणा की। यह निर्णय स्थानीय लोगों की भावनाओं और सांस्कृतिक विरासत को ध्यान में रखकर लिया गया है। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुख्यमंत्री ने कहा कि नाम बदलने का उद्देश्य जनमानस को भारतीय संस्कृति और इसके संरक्षण में योगदान देने वाले महापुरुषों से प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित करना है।

देहरादून नगर निगम के मियांवाला का नाम रामजीवाला, विकासनगर ब्लॉक के  पीरवाला का नाम केसरी नगर, चांदपुर खुर्द का नाम पृथ्वीराज नगर, सहसपुर ब्लॉक के अब्दुल्लापुर का नाम दक्षनगर किया गया है।

जनपद हरिद्वार में भगवानपुर ब्लॉक के औरंगजेबपुर का नाम बदलकर शिवाजी नगर, बहादराबाद ब्लॉक के गाजीवाली का नाम आर्य नगर, चांदपुर का नाम ज्योतिबाफुले नगर, नारसन ब्लॉक के मोहम्मदपुर जट का नाम मोहनपुर जट, खानपुर कुर्सली का नाम आंबेडकर नगर, खानपुर ब्लॉक के इदरीशपुर का नाम नंदपुर, खानपुर का नाम कृष्णपुर और अकबरपुर फाजलपुर का नाम विजयनगर किया गया है।

नैनीताल का नवाबी रोड अब अटल मार्ग के नाम से जाना जायेगा। पनचक्की से आईटीआई मार्ग का नाम गुरु गोवलकर मार्ग रखा गया है।

उधम सिंह नगर में नगर पंचायत सुल्तानपुर पट्टी का नाम कौशल्या पूरी किया गया है।