Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!




देहरादून :
स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को परखने के लिए एक पहल की है। इस संबंध में उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों को मैदान में उतरने के निर्देश जारी कर दिये हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी प्रदेश के सभी जिलों  में जाकर स्थानीय लोगों से जनसंवाद स्थापित कर उन्हें केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी देंगे। इसके अतिरिक्त वे सरकारी चिकित्सालयों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों व वेलनेस सेंटरों का निरिक्षण कर उसकी विस्तृत रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपेंगे। 

राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को और चुस्त दुरस्त करने और आम लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं सुगमता से पहुंचाने के उद्देश्य से डॉ. धन सिंह रावत ने एक पत्र जारी कर शासन से लेकर स्वास्थ्य महानिदेशालय के उच्चाधिकारियों को 5 अक्टूबर से 5 नवम्बर 2023 तक एक माह  के लिए विभिन्न जनपदों का दौरा कर वास्तविक स्थिति परखने के निर्देश दिए हैं ।  इस दौरान विभागीय अधिकारी समस्त जिला अस्पतालों, उप जिला अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं वैलनेस सेंटरों में जाकर स्वास्थ्य  सुविधाओं, आवश्यक चिकित्सा उपकरणों, औषधियों एवं विभिन्न संवर्गों में कार्यरत कार्मियों की स्थिति का अवलोकन करने के साथ साथ स्थानीय जनता से संवाद कर केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी देंगे और उनसे फीडबैक लेंगे । 




निरिक्षण की समयसीमा पूर्ण होने के पश्चात सभी अधिकारी अपनी विस्तृत रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपेंगे। अधिकारीयों की रिपोर्ट के आधार पर नवंबर माह में प्रस्तावित स्वास्थ्य चिंतन शिविर में मंथन किया जायेगा और राज्य को स्वस्थ्य के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाये जायेंगे। 

स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति परखने के लिए इन अधिकारीयों को जनपद आवंटित कर दिए गए हैं। 


स्वास्थ्य सचिव आर. राजेश कुमार को चम्पावत एवं पिथौरागढ़ जनपद

मिशन निदेशक एनएचएम एवं अपर सचिव स्वास्थ्य स्वाति भदौरिया को देहरादून

अपर सचिव स्वास्थ्य नमामि बंसल को नैनीताल व ऊधमसिंह नगर

अमनदीप कौर को रुद्रप्रयाग व चमोली

आनंद श्रीवास्तव को टिहरी व उत्तरकाशी

गरिमा रौंकली को अल्मोड़ा व बागेश्वर

महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. विनीता शाह एवं संयुक्त सचिव स्वास्थ्य महावीर चौहान को पौड़ी

निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आशुतोष सयाना एवं संयुक्त सचिव स्वास्थ्य अरविंद सिंह पांगती को हरिद्वार जनपद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।