Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
उत्तराखंड : प्रदेश के सभी स्कूलों में महीने के अंतिम शनिवार बच्चों को मिलेगी बस्ते के बोझ से छुट्टी, मिलेगा खुशनुमा माहौल

देहरादून : प्रदेश  के सरकारी और निजी स्कूल, चाहे वो उत्तराखंड बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएससी, संस्कृत और भारतीय शिक्षा परिषद के हों सभी में बच्चों को प्रत्येक महीने के अंतिम शनिवार को बस्ते के बोझ से मुक्ति मिलेगी। सरकार ने हर महीने के अंतिम शनिवार को बस्ता मुक्त दिवस मनाने का निर्णय लिया है।

शिक्षा मंत्री डॉ. रावत ने एससीईआरटी सभागार में आयोजित कार्यशाला में  बस्ता रहित दिवस की शुरुआत की और गतिविधि पुस्तिका का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इसी शनिवार से इस व्यवस्था को लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ ही खेल, व्यावसायिक शिक्षा, कृषि, चित्रकला सहित विभिन्न गतिविधियों में दक्ष बनाया जाना है। इसके लिए सभी स्कूलों में बच्चे महीने में एक दिन बिना बस्ते के आएंगे। विदेशों में बच्चे खुशनुमा माहौल में पढ़ते हैं। उनके लिए इसी तरह का माहौल होना चाहिए। 

कार्यक्रम में शिक्षा सचिव रविनाथ रामन, महानिदेशक झरना कमठान, मिशन निदेशक एनएचएम स्वाति भदौरिया, डाॅ. मुकुल सती, विभिन्न निजी स्कूलों के प्रबंधक व बोर्ड के अधिकारी मौजूद रहे।