उत्तराखंड  : प्रदेश भाजपा ने की जिलाध्यक्षों की घोषणा गजपाल वर्तवाल को मिली चमोली जिले की जिम्मेदारी




DEHRADUN :
उत्तराखंड में बीजेपी ने लंबे इंतजार के बाद अपने सभी 19 संगठनात्मक जिलों में जिलाध्यक्षों के नामों का ऐलान कर दिया है। केंद्रीय नेतृत्व की सहमति से नामों की घोषणा हुई। आज प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम के देहरादून पहुंचने पर ये घोषणाएं हुई। चमोली से गजपाल बर्तवाल बने जिलाध्यक्ष। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अब सभी की निगाहें इस पर टिकी हैं कि प्रदेश अध्यक्ष किसे बनाया जाता है। अटकलें लगाई जा रही है कि होली के बाद प्रदेश अध्यक्ष की भी घोषणा कर दी जाएगी।  

नवनिर्वाचित जिलाध्यक्षों की लिस्ट 

  1. देहरादून – सिद्धार्थ अग्रवाल
  2. पछवादून – मीता सिंह
  3. चमोली – गजपाल वर्तवाल
  4. ऋषिकेश – राजेन्द्र तड़ियाल
  5. पौड़ी – कमल किशोर रावत
  6. कोटद्वार – राज गौरव नोटियाल
  7. रुद्रप्रयाग – भारत भूषण भट्ट
  8. टिहरी – उदय रावत
  9. उत्तर काशी – नागेंद्र चौहान
  10. पिथौरागढ़ – गिरीश जोशी
  11. अल्मोड़ा – महेश नयाल
  12. बागेश्वर – प्रभा गड़िया 
  13. रुद्रपुर – कमल जिन्दल
  14. रूड़की – डॉ मधु
  15. काशीपुर – मनोज पाल
  16. नैनीताल – प्रताप सिंह बिष्ट