देहरादून : शनिवार को शासन ने निकायों में अध्यक्षों के लिए आरक्षण अधिसूचना जारी कर दी है। 11 नगर निगमों में से अब दो नगर निगमों हरिद्वार और हल्द्वानी में ओबीसी श्रेणी के मेयर होंगे। इसके साथ ही 45 नगर पालिकाओं में से 13 पद ओबीसी के लिए आरक्षित किए गए हैं। 46 नगर पंचायतों में से 16 पदों को ओबीसी के लिए आरक्षित किया गया है। वहीं पहली बार निगम सीट बनी नंदा नगर को पहली महिला अध्यक्ष मिलेगी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बता दें कि, सभी जिलाधिकारी रविवार को नगर निगमों में पार्षद और नगर पालिका और नगर पंचायतों में वार्ड सदस्यों के आरक्षण की अंतिम अधिसूचना जारी करेंगे।




