बोनस


Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

देहरादून : धामी सरकार ने दिवाली से दो दिन पहले अपने करीब 1.30 लाख कर्मचारियों को बोनस की सौगात दी है। शुक्रवार को वित्त विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किए। आदेश के मुताबिक कर्मचारियों को बोनस के रूप में 1184 रुपये से लेकर 6908 रुपये तक की राशि जारी की जाएगी।

अपर सचिव (वित्त) गंगा प्रसाद द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य सरकार के वे सभी अराजपत्रित श्रेणी कर्मचारी जिनका ग्रेड वेतन 4,800 रुपये है, को 30 दिनों के तदर्थ बोनस के रूप में 6,908 रुपये की धनराशि दी जाएगी।




इनके अलावा तीन वर्ष या इससे अधिक वर्ष में हर साल कम से कम 240 दिन कार्य करने वाले कैजुअल या दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को 1184 रुपये की राशि जारी की जाएगी, किंतु जिन कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय अनुशासनात्मक कार्यवाही चल रही है, ऐसे कर्मचारियों के बोनस पर रोक होगी। 

वहीं कर्मचारी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बोनस के साथ साथ चार प्रतिशत महंगाई भत्ता जारी होने की भी उम्मीद लगाए हुए थे। लेकिन केवल बोनस के आदेश जारी होने से कर्मचारियों में थोड़ी निराशा है। हालांकि ये माना जा रहा है कि प्रदेश सरकार महंगाई भत्ता कुछ समय बाद देगी।




You missed