उत्तराखंड : प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तरकाशी के मुखबा पहुंचकर घाम तापो पर्यटन का दिया मंत्र

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


उत्तरकाशी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बृहस्पतिवार को एक दिवसीय यात्रा पर सीमांत जिला उत्तरकाशी पहुंचे। यहां उन्होंने पहले मां गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा में पूजा अर्चना की। उसके बाद उन्होंने हर्षिल में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने शीतकालीन तीर्थाटन और पयर्टन की जोरदार ब्रांडिंग करते हुए उत्तराखंड में घाम तापो पर्यटन का मंत्र देते हुए कहा कि ये दशक उत्तराखंड का है। प्रगति के लिए नए रास्ते खुले हैं। 

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत म्यारा प्यारा भै बैण्ड्यो, मेरी स्यवा सौंळि से करते हुए कहा कि मां गंगा ने मुझे बुलाया है। मुझे लगता है कि मां गंगा ने मुझे गोद ले लिया है। उन्होंने सरकार को बारहमासी पर्यटन का विजन देते हुए कहा इससे सालभर रोजगार के अवसर प्रदान होंगे।


प्रधानमंत्री ने देशभर के लोगों खासकर युवाओं से सर्दियों में उत्तराखंड आने का आह्वाहन करते हुए कहा कि सर्दियों में जब देश के बड़े हिस्से में कोहरा होता है, तो पहाड़ों में आप धूप का आनंद ले सकते हैं। घाम तापो पर्यटन उत्तराखंड में नया आमाम लेकर आएगा।

पीएम मोदी ने कहा कि माणा, जादूंग, टिम्मरसैंण में तेजी से पर्यटन बढ़ रहा है। हम ऐसी व्यवस्था करेंगे जिससे  उत्तराखंड हर सीजन में ऑन सीजन रहेगा। 


प्रधानमंत्री ने लोगों से उत्तराखंड में आकर शादी करने की अपील की। उन्होंने कहा कि डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए उत्तराखंड को चुने। साथ ही उन्होंने फिल्मों की शूटिंग के लिए भी उत्तराखंड को बेहतर बताया। और कॉरपोरेट घरानों से आग्रह किया कि वह अपनी बैठकों के लिए उत्तराखंड आएं। यहां आकर योग और आवुर्वेद के जरिए आप खुद को रिचार्ज कर सकते हैं। इसी तरह कॉलेज, यूनिवर्सिटी, स्कूलों के नौजवान विंटर ट्रिप के लिए उत्तराखंड आ सकते हैं।