Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!




देहरादून :
प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के लिए सरकार पूरा प्रयास कर रही इसी के तहत प्रदेश में स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए सरकार ने डॉक्टरों को चार लाख प्रति माह वेतन का आकर्षक ऑफर दिया है जिसे देख कर 40 डॉक्टर साक्षात्कार के लिए पहुंचे। डॉक्टरों का साक्षात्कार हेमवती नंदन बहुगुणा चिकित्सा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. हेमचंद्रा की अध्यक्षता में गठित समिति कर रही है।

उत्तराखंड राज्य में विशेषज्ञ डॉक्टरों के लगभग 600 पद खाली पड़े हैं। यही वजह है कि प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में लोगों को उचित चिकत्सा के लिए दूर दराज के शहरों में जाना पड़ता है। पर्वतीय क्षेत्रों में डॉक्टरों की तैनाती के लिए स्वास्थ्य विभाग ने ‘यू कोट, वी पे’ योजना शुरू की है। इस योजना के तहत अपनी सेवाएं देने वाले विशेषज्ञ डॉक्टरों को उनकी विशेषज्ञता के आधार पर प्रति माह चार लाख तक वेतन का ऑफर दिया गया है।




सरकार की इस योजना का असर भी दिख रहा है। अब तक कार्डियोलॉजी, न्यूरो सर्जन, आर्थो, स्त्री रोग, बाल रोग, फिजिशियन समेत अन्य विशेषज्ञ पदों के लिए उत्तराखंड समेत बाहरी राज्यों से 40 डॉक्टरों ने आवेदन किया है। सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार ने बताया कि विशेषज्ञ डॉक्टर पदों के लिए साक्षात्कार चल रहा है। एचएनबी चिकित्सा विश्वविद्यालय की ओर से विशेषज्ञ डॉक्टरों का चयन करने के बाद सूची विभाग को भेजी जाएगी। जिसके बाद ही डॉक्टरों को तैनात किया जाएगा।उत्तराखंड में खाली पड़े विशेषज्ञ डॉक्टरों के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू डॉक्टरों को दिया चार लाख वेतन का ऑफर