CM DHAMI





GOVERNMENT JOB :
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को पुलिस लाइन में आयोजित नवनियुक्त भर्ती हुए 55 नागरिक पुलिस आरक्षी पीएसी आइआरबी और फायरमैन को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। सीएम ने कहा कि उत्तराखंड में किसी भी बेरोजगार युवा के साथ धोखा नहीं होने देंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सरकारी नौकरी की उम्मीद लगाए बैठे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। उत्तराखंड पुलिस में जल्द ही कांस्टेबल के 1550 पदों पर नई भर्ती होगी। सीएम धामी ने नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के दौरान इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा देश के 10 लाख युवाओं को रोज़गार देने के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में प्रदेश सरकार निरंतर काम कर रही है। दूरसंचार और विधि विज्ञान प्रयोगशाला में जो भर्ती गतिमान चल रही है जल्दी ही उसके परिणाम भी जारी किए जाएंगे। 




इस दौरान सीएम ने कहा कि प्रदेश में लंबे समय से भर्तियों में नकल की बात सामने आ रही थी। जिसको देखते हुए पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार को तत्काल भर्तियों की जांच के आदेश दिए गए। एसटीएफ की जांच में नकल की बात सामने आई। जांच के बाद आरोपियों पर सख्त कार्यवाही की गई और उन्हें जेल में बंद किया गया। 

सीएम ने कहा कि उत्तराखंड देश का पहला ऐसा राज्य है जहां नकल विरोधी कानून लागू हुआ। इसके बाद अब महाराष्ट्र सरकार ने नकल विरोधी कानून का ड्राफ्ट मांगा है। उन्होंने कहा कि हम उत्तराखंड में किसी बच्चे के साथ धोखा नहीं होने देंगे। इस मौके पर उन्होंने नए भर्ती हुए जवानों को बधाई दी।