भद्रकाली मंदिर ऋषिकेश में बस दुर्घटनाग्रस्त





RISHIKESH GANGOTRI HIGHWAY BUS ACCIDENT :
ऋषिकेश गंगोत्री राष्ट्रिय राजमार्ग पर आज भद्रकाली मंदिर के पास एक बस दुर्घटना का शिकार हो गई। दुर्घटना की जानकरी मिलते ही पुलिस, तहसीलदार और एसडीआरएफ की टीम तुरंत माैके पर पहुंचे। पुलिस ने इस हादसे में घायल लोगों को ऋषिकेश अस्पताल पहुंचाया है। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बस ऋषिकेश से चंबा जा रही थी। इस दाैरान अचानक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस के पलटते ही सवारियों में चीख पुकार मच गई। पुलिस और एसडीआरएफ द्वारा मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। दुर्घटना कैसे घटी और क्या नुकसान हुआ है इसका अभी पता नहीं चल पाया है। 




You missed