रुद्रप्रयाग : अगस्तमुनि विकासखंड के अंतर्गत ग्राम जलई में आज सुबह एक महिला पर भालू ने हमला कर दिया। इस हमले में महिला बुरी तरह घायल हो गई। महिला को जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग रेफर किया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जानकारी के अनुसार जलई गांव की निशा देवी (60 वर्ष) जंगल घास लेने गई थी। इस दौरान उनके साथ अन्य महिलाएं भी थीं। तभी झाड़ियों में छिपे भालू ने अचानक हमला कर दिया। महिला की चीख पुकार सुनकर आस पास से ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर शोर मचाया। शोर सुनकर भालू जंगल की ओर भाग गया। हमले में महिला घायल हो गई। महिला को ग्रामीणों की मदद से स्वास्थ्य केंद्र अगस्तमुनि लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग रेफर किया गया है। चिकित्सक डॉ. ज्योति शाह के अनुसार, पीड़िता की स्थिति फिलहाल स्थिर है, लेकिन खून का थक्का जमने के कारण उन्हें रेफर किया गया है।
वहीं रेंजर हरी शंकर रावत ने बताया कि छह सदस्यीय टीम को क्षेत्र में भेज दिया गया है। मौके पर फॉरेस्टर गौरव भट्ट एवं फॉरेस्ट गार्ड ऋषिराज मौजूद रहे।
पहाड़ी क्षेत्रों में वन्य जीवों के बढ़ते हमलों से ग्रामीण दहशत में हैं। ग्रामीणों का कहना हैं कि अब सुबह शाम घर से बाहर निकलना जोखिम भरा हो गया हैं। उन्होंने वन्यजीवों के बढ़ते हमलों पर ठोस कार्रवाई की मांग की है।
