उत्तराखंड : वरिष्ठ पत्रकार मंजुल सिंह माजिला के अकस्मात निधन से मीडिया जगत में शोक की लहर





देहरादून :
उत्तराखंड के वरिष्ठ और तजुर्बेकर पत्रकार मंजुल सिंह माजिला का आकस्मिक निधन हो गया है। 38वें राष्ट्रीय खेलों की कवरेज के दौरान देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में उनका दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। मीडिया जगत के लिए यह एक बड़ी क्षति है। उनकी असामयिक मृत्यु से मीडिया जगत में शोक की लहर है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

48 वर्षीय मंजुल अपने पीछे पत्नी व दो पुत्रों को छोड़ गए। मंजुल ने सहारा टीवी में लंबे समय तक काम किया। इसके अलावा इंडिया लाइव में भी सेवाएं दी। इन दिनों मंजुल राष्ट्रीय खेलों की कवरेज कर रहे थे।

उत्तराखंड के वरिष्ठ पत्रकार मंजुल माजिला अपने बेबाक लेखन और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए प्रसिद्ध थे। वे अपने सहकर्मियों के लिए एक सहायक और प्रेरणादायक व्यक्तित्व भी रहे। उन्होंने अपने पूरे सेवा काल में बहुत से लोगों की निस्वार्थ भाव से सहायता की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी सहित कई लोगों ने वरिष्ठ पत्रकार मंजुल माजिला के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।