उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान 2024


Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

देहरादून : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में कार्यरत सतीश डिमरी को वर्ष 2024 का  उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान मिलेगा। देहरादून में तीन मार्च को होने वाले कार्यक्रम में उन्हें इस सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।

उत्तराखंड भाषा संस्थान की निदेशक स्वाति भदौरिया ने पत्र जारी करते हुए जानकारी दी कि चमोली के उभरते हुए साहित्यकार सतीश डिमरी को उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान (मंगलेश डबराल पुरस्कार) से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। तीन मार्च को आईआरडीटी सभागार सर्वे चौक देहरादून में सम्मान समारोह का आयोजन होगा। इसके तहत उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं एक लाख इक्यावन हजार रुपए की राशि प्रदान की जाएगी।

सतीश डिमरी अब तक “अनोखा दोस्त”,  सीकोई अपना सा’,  ‘ सीता के आंसू’ जैसी लोकप्रिय पुस्तके  पुस्तकें लिख चुके हैं।  नन्ही कहानियां बाल कहानिया तथा अन्न का दाना कहानियां प्रकाशन हेतु प्रेस में हैं। इसके अलावा धार से बिछड़ी हुई, उपन्यास लिख चुके है!