उत्तराखंड से दुःखद खबर  : मधुमखियों ने परिवार पर किया हमला पिता की मौत 4 अन्य घायल





उधम सिंह नगर :
सोमवार को बाजपुर के गांव चकरपुर में मधुमखियों ने एक परिवार पर हमला कर दिया जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हुए हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस हमले से ग्रामीणों में दहशत है। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर को गांव चकरपुर निवासी केशव शरण 51 वर्ष अपने परिवार जनों के साथ मकान की मरम्मत का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक से मधुमक्खियों के झुंड ने केशव राणा पर हमला कर दिया। उन्हें बचाने पहुंचे परिवार के अन्य लोगों पर भी मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। हमला इतना गंभीर था कि उससे केशव शरण की मौत हो गई, जबकि उन्हें बचाने गए मृतक की पत्नी सहित चार लोग घायल हो गए जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

हमला होते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आग लगाकर, धुंआ करके और अन्य तरीके से मधुमक्खियों को भगाने की कोशिश की लेकिन तब तक काफी नुक्सान हो चूका था।  मधुमक्खियों के हमले से गंभीर रूप से घायल केशव को आनन फानन में गांव में स्थित एक क्लीनिक में ले जाया गया। लेकिन उनकी हालत को देखते हुए डाक्टर ने उन्हें सरकारी अस्पताल ले जाने को कहा। ग्रामीण उन्हें सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डाक्टर ने केशव शरण को मृत घोषित कर दिया। जबकि मृतक की पत्नी ज्योति, उसका बेटा हर्षित, विवेक और छोटी बेटी मन्नू का इलाज चल रहा है। वह सब खतरे में बाहर बताए जा रहे हैं।