उत्तराखंड : हंस फाउंडेशन जनरल हॉस्पिटल सतपुली के द्वारा जनपद चमोली के गोपेश्वर में 25 सितंबर को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन


गोपेश्वर : हंस फाउंडेशन उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविरों के जरिए लोगों को घर के पास ही स्वास्थ्य जांच की सुविधा मुहैया करवा रहा है। इसी कड़ी में हंस फाउंडेशन जनरल हॉस्पिटल सतपुली के द्वारा 25 सितंबर 2025 को एक नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन सर्वोदय केंद्र गोपेश्वर जनपद चमोली में किया जायेगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में सभी प्रकार की बीमारियों, जैसे कि पित्त की थैली में पथरी का होना, पाइल्स, हर्निया, ऑर्थोपेडिक, मोतियाबिंद तथा कान-नाक- गले से संबंधित रोगों की नि:शुल्क जांच की जाएगी। इसके साथ ही बीपी शुगर की भी जांच की जाएगी और मुफ्त में दवाई व चश्मे वितरण किए जाएंगे। 

इस आयोजन के कॉर्डिनेटर दीपक गुसाईं ने गोपेश्वर व आसपास के क्षेत्र के निवासियों से अनुरोध किया कि वे इस नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में पहुंचकर विशेषज्ञ चिकित्सकों से अपनी जांच कर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करें ।

शिविर से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आप दीपक गुसाई (कॉडिनेटर)  97568 09507 एवं भानु प्रकाश नेगी (समाजसेवी व पत्रकार) 096343 81535 से संपर्क करें।