शिक्षिका सरोज डिमरी को मिला श्री देव सुमन राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान


Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
कर्णप्रयाग : शुक्रवार को देहरादून मे शिक्षा सागर फाउंडेशन ने देश की शिक्षा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने को लेकर सम्मेलन आयोजित किया।जिसमें देश के प्रमुख शिक्षा विदों, लेखकों, कवियों व रचनाकारों सहित  देश के 150 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। सम्मेलन में वक्ताओं ने शिक्षा व्यवस्थाओं को लेकर अपने-अपने विचार रखे और शिक्षक शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया ।

इस अवसर पर जनपद चमोली के विकासखंड कर्णप्रयाग के राजकीय जूनियर हाईस्कूल घतोड़ा की शिक्षिका सरोज डिमरी को कविता और लेखन के क्षेत्र मे उनके द्वारा सतत रुप से किए जा रहे उत्कृष्ट कार्य के लिए श्री देव सुमन राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से नवाजा गया ।
इस मौके पर गुजरात के शिक्षाविद शैलेश भाई प्रजापति, अंतराष्ट्रीय मंच संचालिका नसीम खोखर भरुच, एससीईआरटी की संयुक्त निदेशक कंचन देवराड़ी, सहायक निदेशक केएल बिजल्वान, डायट चमोली के प्रधानाचार्य आकाश सारस्वत आदि मौजूद रहे।
शिक्षिका सरोज डिमरी की इस उपलब्धि पर उनके साथी शिक्षक शिक्षिकाओं, छात्रों एवं क्षेत्र के लोगों ने खुशी जाहिर कर उनको बधाई दी।