ऋषिकेश में यात्रियों से भरी बस पलटी 24 यात्री गंभीर रूप से घायल 




ऋषिकेश :
गुरुवार सुबह बैराज तिराहे के पास यात्रियों की बस हादसे का शिकार हो गई । जिसमें सवार 24 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए । बस में 35 यात्री सवार थे।  सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बताया जा रहा है कि टनकपुर से ऋषिकेश जा रही रोडवेज की बस के सामने अचानक से एक तेज रफ़्तार कार आ गई जिसे बचाने के चक्कर में चालक अपना संतुलन खो बैठा और बस अनियंत्रित होकर पलट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस का शीशा तोड़कर उसमें फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। 24 यात्री गंभीर रूप से  घायल थे जिन्हें तुरंत हरिद्वार के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस में कुल 35 यात्रियों के सवार होने की सूचना है। 




हरिद्वार में सावन के महीने में शिव भक्त कांवड़िए बड़ी तादाद में गंगा जल लेने पहुंचते है जिस वजह से यातायात की आवाजाही आजकल हाईवे की जगह चंडी घाट से चीला बैराज के रास्ते कराई जा रही हैं।

You missed