Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नई दिल्ली : रविवार को ग्रांड होटल दिल्ली में ऑटो ट्रेड एविएशन  द्वारा इनॉग्रेशन पार्टी का कार्यक्रम रखा गया । कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को स्किल पर महत्वपूर्ण जानकारी देने के साथ साथ उन्हें मेक इन इंडिया के लाभों की भी जानकारी दी गई।  

बता दें कि ऑटो ट्रेड एविएशन कंपनी मेक इन इंडिया के द्वारा इंडिया में ओटो ट्रेड व एविएशन में स्किल इंडिया पर काम करते हुए हजारो युवाओ को रोजगार के साथ आत्मनिर्भर बना रही है। 

इस अवसर पर पहुंचे सैकड़ों युवाओं ने गीत संगीत का आनंद लेते हुए बेहतर भविष्य के लिए अनुभवी लोगों से स्किल इंडिया की बारीकियों को समझा व जाना। 

ऑटो ट्रेड एविएशन के एमडी किशन पासवान ने कहा कि हमारा उद्देश्य है कि मोदी जी के मेक इन इंडिया के सिद्धांत को लेकर आगे बढ़ते हुए अंतर्राष्ट्रीय बाजार में मेक इन इंडिया के द्वारा एयरक्राफ्ट में इंटीरियर डिजाइनिंग का सामान स्वदेश में तैयार कर विदेश में पहुंचाकर भारत का नाम रोशन करेगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए हमारी पूरी टीम तैयार है । हम लोग बेस्ट से बेस्ट क्वालिटी के लिए जाने जाते है। हम उम्मीद करते है कि हमें जल्द एक अवसर मिलेगा जिसके जरिए हम अपने हुनर को अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में भी पहुंचा सकेंगे।