गढ़वाली फिल्म यु कनु रिश्ता




UTTARAKHANDI FILMS :
इस वर्ष उत्तराखंडी  फिल्मों का दौर अच्छा चल रहा है। जहां एक ओर एक के बाद एक अच्छी फिल्म दर्शकों को देखने को मिल रही है वहीं कुछ फिल्मों के पुरस्कृत होने से सिनेमा जगत में उत्साह देखने को मिल रहा है। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अब उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ जी के उपन्यास पर आधारित उत्तराखंडी फीचर फिल्म यु कनु रिश्ता के उत्तराखंड में सफलतम प्रदर्शन के बाद  इसे दिल्ली मे भी प्रदर्शित किया जा रहा है। 

फिल्म के निर्माता डॉ. बेचैन केडियाल ने बताया कि नारी सशक्तिकरण बाल मनोविज्ञान के साथ ही उत्तराखंड के रीति-रिवाज पर बनी यु कनु रिश्ता फिल्म को काशी इंडियन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, अरावली फिल्म फेस्टिवल एवं हरियाणा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में अवार्ड प्राप्त हो चुके हैं।  दर्शकों की मांग पर अब इसे गढ़वाल हितैषिणी सभा के गढ़वाल भवन, पंचकुइयां रोड दिल्ली में 16 सितंबर (शनिवार) को प्रातः 11:00 बजे  एक शो एवं 17 सितंबर (रविवार) को प्रातः 11 बजे, दोपहर 2 बजे एवं  साम 5 बजे  तीन शो में प्रदर्शित किया जायेगा। 

उन्होंने कहा कि दिल्ली एनसीआर में रहने वाले सभी उत्तराखंडी भाई-बहनों ने दिल्ली में लगने वाली सभी उत्तराखंडी फिल्मों को अपना भरपूर प्यार एवं स्नेह दिया है। और हमें विश्वास है कि हमारी फिल्म ‘यु कनु रिश्ता’ को भी वे अपना प्यार एवं स्नेह देंगे।