Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Karnpryag-Gwaldam marg




CHAMOLI ACCIDENT :
जनपद चमोली के कर्णप्रयाग-ग्वालदम मोटर मार्ग पर घनियालधार के पास एक बोलेरो वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिरने से दो लोगों की मृत्यु और 8 लोग घायल हो गये हैं। 4 गंभीर रूप से घायलों को पीएचसी थराली में प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर बैजनाथ अस्पताल भेज दिया गया है।

बताया जा रहा है कि आज दोपहर में एक डाक वाहन कर्णप्रयाग से ग्वालदम जा रहा था इसी दौरान घनियालधार के पास वह अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में 10 लोग सवार थे। सभी लोग स्थानीय बताये जा रहे हैं।  दुर्घटना में 2 लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि 8 लोग घायल हुए हैं जिनमें से 4 गंभीर रूप से घायल हैं। स्थानीय लोगों और मार्ग में चल रहे वाहन चालकों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। 

सूचना पर पुलिस और तहसील प्रशासन तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे जहां स्थानीय लोगों की सहायता से उन्होंने घायलों को व शवों को सड़क पर लाकर 108 की मदद से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ग्वालदम पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल 4 लोगों को सीएचसी बैजनाथ रेफर कर दिया गया है।  




दुर्घटना में घायलों की सूची

  • वाहन चालक रोहित (28 वर्ष) पुत्र गंभीर सिंह शाह ग्राम बेनोली थराली
  • प्रवीन पुत्र अशोक कुमार मयूर विहार फेस -I  दिल्ली
  • अनीता (19 वर्ष) पुत्री प्रताप  ग्राम दाबु जनपद बागेश्वर
  • कमल किशोर एसएसबी ग्वालदम
  • मुनी देवी
  • अमित नेगी (45 वर्ष) पुत्र कमल नेगी 
  • गौरव पांडे (21वर्ष) पुत्र मोहन पांडे जोला 
  • अज्ञात

मृतक

  • राजेंद्र चौधरी (55 वर्ष) पुत्र सुखानी चौधरी बिहार हाल तलवाडी
  • दूसरा अज्ञात


शुक्रवार को कर्णप्रयाग डिम्मर मोटर मार्ग पर भी हुआ था वाहन दुर्घटनाग्रस्त 

कल भी कर्णप्रयाग-डिम्मर मोटर मार्ग पर रिठोली के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। जिसमें वाहन चालक काशीपुर गिरिनाल निवासी राजेंद्र सिंह पुत्र किशन सिंह की मृत्यु हो गई थी और डिम्मर निवासी राजेश्वरी देवी पत्नी प्रकाश घायल हुई थी।