नई दिल्ली :
हाल ही में कांग्रेस के अध्यक्ष बने मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपनी राष्ट्रिय स्टीयरिंग कमेटी में उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत को भी जगह दी है। उन्होंने फिलहाल CWC को भंग कर  राष्ट्रिय स्टीयरिंग कमेटी बनाई है जिसमें
 सोनिया गांधी, डॉ. मनमोहन सिंह, राहुल गांधी समेत 47 सदस्यों को रखा गया है।  फिलहाल काम करने वाली इस कमेटी में खड़गे ने रावत पर विश्वास जताते हुए उन्हें प्रमुख नेताओं में 11 वें नंबर पर रखा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!




बुधवार 26 अक्टूबर को खड़गे ने कांग्रेस की अहम बैठक में राष्ट्रीय स्टीयरिंग कमेटी की घोषणा की। राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बुधवार को लिस्ट जारी कर इसकी सूचना दी। इस राष्ट्रिय टीम में बयोवृद्ध अनुभवी नेता रावत को जगह मिलने से हरीश रावत के प्रसंशकों में जबरदस्त उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस नियुक्ति से ये साबित होता है कि कांग्रेस में रावत की राजनितिक पैठ और रुतवा अभी भी कायम है।  

हरीश रावत राजनीती के मंझे हुए खिलाडी है और कांग्रेस पार्टी में शुरू से ही वो एक अहम भूमिका में रहे है। उनके राजनितिक कद व तजुर्बे को देखकर ही  हाईकमान अक्सर उनसे वक्त वक्त पर राय मशवरा लेता आया है। उन्हें जमीं से जुड़ा नेता माना जाता हैं। हालांकि उत्तराखंड के विधानसभा और लोकसभा चुनाव में उनका प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा। लेकिन उनकी नेतृत्व क्षमता, राजनितिक कौशल और अनुभव का शीर्ष नेतृत्व हमेशा से कायल रहा है। 




उम्रदराज होने के बावजूद रावत पिछले काफी समय से पार्टी में बेहद सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं और आज भी उत्तराखंड सहित देश के कौने कौ
ने में जाकर पार्टी को आगे बढ़ाने की भूमिका वखूबी निभा रहे हैं। उनकी यही सक्रियता उनके हक़ में गई।