Kedarnath Landslide : उत्तराखडं के केदारनाथ धाम पैदल यात्रा मार्ग पर जंगलचट्टी के पास बड़ा हादसा हो गया। यहां पहाड़ी से अचानक भारी मलबा औरबोल्डरों के गिरने के चलते पांच मजदूर इसकी चपेट में आकर गहरी खाई में जा गिरे। इस दर्दनाक हादसे में दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि आज सुबह लगभग 11:30 बजे जंगलचट्टी क्षेत्र में अचानक भूस्खलन होने से पहाड़ी के ऊपर से बोल्डरों और मालवा आने की वजह से 5 लोग इसकी चपेट में आ गए। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना प्राप्त होते ही स्थानीय पुलिस बल और DDRF, SDRF, NDRF, YMF ने घटना स्थल पर तत्परता से पहुंचकर संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। रेस्क्यू के दौरान टीम को 2 लोगों के शव और 3 लोग घायल अवस्था में मिले। घायलों को खाई से निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए गौरीकुंड भेजा गया, जहां घायलों को प्राथमिक उपचार हेतु चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है।
बता दें कि बीते कुछ दिनों से उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में प्री-मानसून की बारिश जारी है। मौसम विभाग ने पहले ही प्रदेश के कई जिलों में तेज गर्जना और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई थी। खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन ने यात्रियों व स्थानीय लोगों से अनुरोध किया गया है कि श्री केदारनाथ यात्रा के दौरान सभी श्रद्धालु एवं सहयोगी मौसम की जानकारी नियमित रूप से लें, व प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा पर्वतीय मार्गों में अत्यधिक सावधानी बरतें। किसी भी आपात स्थिति में निकटतम सहायता केंद्र या हेल्पलाइन नंबर से संपर्क करें।
मृतकों के नाम
1. नितिन कुमार (उम्र 18 वर्ष) पुत्र रावेल सिंह निवासी डोडा जम्मू कश्मीर (पालकी मजदूर)
2. चंद्रशेखर निवासी डोडा जम्मू कश्मीर (पालकी मजदूर)
घायलों के नाम
1. संदीप कुमार पुत्र दया कृष्णा ग्राम गली तहसील जिला डोडा जम्मू (पालकी मज़दूर )
2. आकाश चितरीय पुत्र दामोदर दास निवासी भावनगर गुजरात
3. नितिन मन्हास पुत्र मनजीत जिला डोडा जम्मू (पालकी मजदूर )
