RUDRAPRAYAG :
केदारनाथ यात्रा मार्ग पर कम नहीं हो रहा बारिश का कहर। यहाँ से रोज ही किसी ने किसी हादसे की दुखद खबर आ रही है।  गुरुवार रात को भी फाटा के तरसाली में भूस्खलन के कारण पहाड़ी से गिरे मलबे की चपेट में एक कार के आने से उसमें सवार पांच लोगों की मृत्यु हो गई है। घटना की सूचना पर जिला आपदा प्रबंधन टीम तहसीलदार ऊखीमठ DDRF, SDRF, और पुलिस टीम निरन्तर रेस्क्यू कार्य पर लगी रही । रात अधिक होने व मौसम ख़राब होने की वजह से रेस्क्यू कार्य को बंद करना पड़ा था। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!




स्थानीय लोगों ने बताया कि वाहन फाटा से सोनप्रयाग की ओर जा रहा था कि अचानक से पहाड़ी से मलबा आया और वाहन उसकी चपेट में आने से दब गया। 

जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय ने बताया कि शुक्रवार को पुन रेस्क्यू कार्य चालू किया गया।  JCB के माध्यम से मलवे को हटाया गया तो मलवे में  वाहन संख्या uk07 TB6315 (swift dzire) दबी हुई मिली। वाहन के अन्दर 5 व्यक्ति मृत अवस्था में  पाये गये। SDRF की टीम ने  पांचों शवों को पुलिस के सुपूर्त किया। पुलिस ने उनका पंचनामा कर उनके परिचितों को इत्तला कर दिया है। सभी मृत व्यक्तियों की पहचान हो गई है। मृतकों में जिगर आर मोदी, देसाई महेश ,मनीष कुमार,मिन्टु कुमार, पारिक दिव्यांश शामिल है। जिनकी पहचान उनके पास मिले पहचान पत्र की गई है। पुलिस द्बारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।