कैंची धाम में चली गोली एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस ने कब्जे में लिया शव





नैनीताल :
उत्तराखंड के धार्मिक स्थलों में भी अब आपराधिक घटनाएं घटित होने लगी है। शुक्रवार को कैंची धाम क्षेत्र के किरौला रेस्टोरेंट में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत घटना स्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाही कर जांच शुरू की। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भवाली कोतवाली के एसएसआई आसिफ खान ने बताया कि देर रात पुलिस को घटना की जानकारी मिली। जब हमारी टीम मौका ए वारदात पर पहुंची तो पाया की एक व्यक्ति मृत पड़ा है, उसके शरीर पर गोली लगी थी। पहली नज़र में मामला संदिग्ध लग रहा था जिसे देखते हुए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया ताकि घटनास्थल की बारीकी से जांच की जा सके। जिस बंदूक से गोली चली, वह लाइसेंसी है। 

उन्होंने कहा कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि यह घटना दुर्घटनावश हुई या इसके पीछे कोई और वजह है।

मृतक की पहचान 39 वर्षीय आनंद सिंह, निवासी बेतालघाट, के रूप में हुई है।