Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Superfast train will operate from Kathgodam to Mumbai : उत्तराखंड से मुंबई जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे की ओर से एक अच्छी खबर सामने आ रही है। नैनीताल जिले के अंतर्गत काठगोदाम रेलवे स्टेशन से 25 अप्रैल से 28 जून तक काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट ट्रेन का संचालन होने जा रहा है। यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन गुरुवार को काठगोदाम से मुंबई के लिए संचालित होगी। इस सुपरफास्ट ट्रेन के संचालन से कुमाऊं मंडल से मुंबई का सफर करने वाले यात्रियों एवं मुंबई से पर्वतीय क्षेत्र के पर्यटन स्थलों पर आने वाले यात्रियों को सहूलियत होगी।
बताते चलें कि गाड़ी संख्या 09075 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन प्रत्येक बुधवार को मुंबई सेंट्रल से सुबह 11 बजे प्रस्थान करेगी, जो गुजरात के सूरत,बड़ोदरा, कोटा, भरतपुर स्टेशन होते हुए गुरुवार को दोपहर करीब 2:30 बजे काठागोदाम स्टेशन पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 09076 काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को काठगोदाम स्टेशन से शाम 5:30 बजे प्रस्थान करेगी। जो लालकुआं, किच्छा, इज्जतनगर, बरेली, बदायूं, कासगंज, हाथरस, मथुरा, भरतपुर, गंगापुर, कोटा, नागड़ा, गोधरा, बड़ोदरा, सूरत, वापी और बोरीवली स्टेशन होते हुए शुक्रवार रात 8:55 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी।
समर स्पेशल ट्रेन काठगोदाम से मुबंई के लिए 25 अप्रैल से 28 जून तक संचालित की जाएगी। यह ट्रेन मुंबई से काठगोदाम तथा काठगोदाम से मुंबई तक के लिए 10-10 फेरों में चलाई जाएगी। इस ट्रेन के संचालन से उत्तराखंड में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
